कौशाम्बी: कौशाम्बी पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 25 लाख कीमत के 121 चोरी और गुम हुए मोबाइल बरामद कर लोगो को सौंपे,लोगो ने कहा धन्यवाद कौशाम्बी पुलिस,
यूपी के कौशाम्बी जिले की सर्विलांस पुलिस टीम ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए CEIR पोर्टल पर दर्ज गुमशुदा,स्नेचिंग,चोरी किए गए लगभग 25 लाख कीमत के 121 एंड्राइड मोबाइल फोन को बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे है।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने लोगो को पुलिस ऑफिस में बुलाकर उनके मोबाइल उनको सौंपे है।मोबाइल वापस मिलते ही लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। गौरतलब है कि मोबाइल बरामदगी के मामले में कौशाम्बी पुलिस पहले भी कई बार पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पर रह चुकी है।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि कौशाम्बी जिले के अलग-अलग थानों में CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। पुलिस की सर्विलांस टीम और साइबर टीम ने सक्रियता दिखाते हुए तकनीकी जांच के जरिए कुल 121 मोबाइल फोन ट्रेस किए और बरामद कर लिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने कौशाम्बी पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार जताया और कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया मोबाइल वापस मिल पाएगा।
वही एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पश्चिम शरीरा थाना से एएसआई आशीष यादव,सराय अकिल से हेडकंस्टेबल अविनाश और मंझनपुर से एएसआई नीरज को प्रशस्ति पत्र भी सौंपा है एवं आने वाले समय में और अधिक उपलब्धता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया है।








