कौशाम्बी में मजार पर हो रहे धर्मांतरण और लव जिहाद के आरोप मामले में पुलिस ने 4 अज्ञात मौलवियों के खिलाफ मामला किया दर्ज

कौशाम्बी: कौशाम्बी में मजार पर हो रहे धर्मांतरण और लव जिहाद के आरोप मामले में पुलिस ने 4 अज्ञात मौलवियों के खिलाफ मामला किया दर्ज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में स्थित एक मजार पर गुरुवार को विहिप और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता वहां पहुंच गए थे और लव जिहाद और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस ने मजार पर मौजूद चार मुस्लिम युवकों को हिरासत में लेकर कोखराज थाने में पूछताछ की थी और फिर उन्हें छोड़ दिया था।

मामले की जानकारी मिलने पर ASP अमिता सिंह, सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी,सीओ अरुण कुमार शुक्ला तथा राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

घटना के बाद बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता कोखराज थाने पहुंचे और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है तथा क्षतिग्रस्त मजार की मरम्मत कराई।

पीड़ित चन्दन कुमार की तहरीर पर कोखराज थाना पुलिस ने चार अज्ञात मौलवियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor