कौशाम्बी: वन महोत्सव 2026 ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम के साथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मे वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन,
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वन महोत्सव कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत रविवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी मे पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कालेज परिसर एवं सम्बन्धित चिकित्सालय में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रो0 डा0 हरिओम कुमार सिंह द्वारा महाविद्यालय परिसर व चिकित्सालय मे वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा, वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने के लिए हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।
इस अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर व चिकित्सालय मे नीम, पीपल, बरगद, आँवला, अमरूद, आम, जामुन और गुलमोहर जैसे फलदार और पर्यावरण-अनुकूल पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में समस्त संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा एम0बी0बी0एस0 के छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ एक पेड माॅ के नाम लगाकर भविष्य में भी पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया।
उक्त कार्यक्रम मे प्रधानाचार्य प्रो0 डा0 हरिओम कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा0 पंकज तिवारी, उप प्रधानाचार्य, डा0 सौरभ कृष्ण मिश्रा, आचार्य डा0 सरस्वती जयसवाल यादव, सह-आचार्य डा0 राकेश कुमार शुक्ला, डा0 रविरंजन सिंह, डा0 अरिन्दम् चक्रचर्ती, डा0 शारदा सिंह, डा0 विकास कुमार एवं अन्य संकाय सदस्य, चिकित्साधिकारी, कर्मचारी एवं एम0बी0बी0एस0 के छात्र छात्राऐं उपस्थिति रहे।








