कौशाम्बी में नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,साथी गंभीर घायल

कौशाम्बी: कौशाम्बी में नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,साथी गंभीर घायल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहा एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी,हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के गुलामीपुर की है जहा नेशनल हाइवे पर ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी,हादसे में एक युवक की मौके और ही मौत हो गई,जबकि एक साथी घायल है।मृतक की पहचान आकाश सोनकर (26 वर्ष), पुत्र छोटकू, निवासी काजीपुर, थाना कुंडा, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। वहीं रियांश सोनकर (31 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों रिश्ते में मामा और बुआ के बेटे बताए जा रहे हैं।

परिजनों के अनुसार, दोनों युवक फतेहपुर जनपद के थाना थरियांव क्षेत्र के बलरामपुर रसूलाबाद स्थित अपनी नानी के घर आषाढ़ी का सामान देने गए थे। वापस लौटते समय गुलामीपुर स्थित आरके-बीके पेट्रोल पंप के सामने उनकी बाइक ट्रक की टक्कर लग गई।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और कोखराज थाना पुलिस ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया। चालक को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद एंबुलेंस के पहुंचने में देरी हुई, जिसके चलते सैनी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को यूपी-112 (पीआरवी) वाहन में लादकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से घायल को बिना विलंब इलाज मिल सका।

सूचना पर पहुंची सैनी थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor