कौशाम्बी में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से माँ और 6 वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलसे

कौशाम्बी: कौशाम्बी में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से माँ और 6 वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलसे,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते झूल रही हाई बोलते तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से मां और उसका 6 साल का मासूम झुलस गए है,लोगो ने मां बेटे को करंट लगा देख तत्काल इलाज में लिए आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया,जहा उनका इलाज चल रहा है।

घटना कड़ा धाम थाना क्षेत्र के भानीपुर गांव की है जहा की नंदिनी पत्नी सुरेश मौर्य अपने 6 साल एक मासूम बेटे विराज के साथ खेत में काम करने जा रही थी,जैसे ही वह घर से निकली वह करंट की चपेट में आ गई और गंभीर झुलसे गई।ग्रामीणों का आरोप है कि 11 हजार वोल्ट की लाइन लंबे समय से लटक रही थी। कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor