सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, चिन्हित ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश

कौशाम्बी: सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, चिन्हित ब्लैक स्पॉट का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को राम वनगमन मार्ग स्थित चिन्हित ब्लैक स्पॉट धन्नी सकाढा का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग हरबंश सिंह ने अवगत कराया कि सड़क सुरक्षा की दृष्टि से इस स्थान पर कर्व (मोड़) का चौड़ीकरण कराया जाना आवश्यक है।

डीएम ने अधिशासी अभियंता,राम वनगमन मार्ग को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के भीतर कर्व के चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण कराया जाए, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, यातायात निरीक्षक एवं अधिशासी अभियंता,लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से राम वनगमन मार्ग पर चिन्हित सभी ब्लैक स्पॉट—चरवा मोड़, हिनौता मोड़, रोही पुल सहित अन्य स्थानों पर सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर मल्ल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor