कच्चा घर भरभराकर गिरा,मलबे में दबकर पांच साल की मासूम बच्ची की हुई मौत

कौशाम्बी: कच्चा घर भरभराकर गिरा,मलबे में दबकर पांच साल की मासूम बच्ची की हुई मौत,

यूपी के कौशाम्बी जिले के में मंगलवार को एक कच्चा खपरैल का घर अचानक भरभराकर ढह गया। घर में मलबे के नीचे दबने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के जमुनापुर की है जहा के पंकज कुमार की पांच वर्षीय पुत्री प्रिया मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अपने कच्चे खपरैल मकान के भीतर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक जर्जर मकान भरभराकर ढह गया।

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ मिलकर मलबा हटाया। बच्ची को मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर महेवाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुटी हुई है।

वही मासूम बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor