कौशाम्बी: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए करें आवेदन,
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बच्चों की असाधारण उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय बाल पुरस्कार है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पोर्टल पर शुरू हो गयी है। 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे मेधावी बच्चे जिन्होंने वीरता, खेल, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, कला और संस्कृति तथा विज्ञान और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आगामी 31 जुलाई, 2026 तक राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर कर सकते है।








