कौशाम्बी: ननिहाल दावत में आए 3 साल के मासूम बच्चे का तालाब के पास मिला शव,कल दोपहर से था गायब,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अपनी चाची के मायके (ननिहाल ) में दावत में आए तीन साल का मासूम बच्चा मंगलवार की दोपहर अचानक गायब हो गया,पूरा परिवार उसे खोजने में जुटा रहा लेकिन वह नहीं मिला,इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई लेकिन बच्चे का कही भी पता नही चल सका,वही बुधवार की सुबह मासूम बच्चे का शव तालाब के पास मिला है,परिजनों को सूचना मिली तो कोहराम मच गया,परिजन और ग्रामीणों की भीड़ तालाब के किनारे जुट गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना चरवा थाना क्षेत्र के सीरियावा कला गांव की है जहा करारी थाना क्षेत्र के शाहनवाज का तीन वर्षीय बेटा अली अपनी मां के साथ अपनी चाची के मायके में दावत में आया हुआ था,मंगलवार की दोपहर को वह अचानक से गायब हो गया,बहुत देर तक जब वह नहीं मिला तो लोगो ने खोजना शुरू कर दिया,खोजबीन के दौरान परिजनों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
वही बुधवार की सुबह जब ग्रामीण तालाब के पास शौच को गए तो वहां पर मासूम बच्चे का शव पड़ा हुआ था,जैसे ही बच्चे का शव मिलने की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया,परिजन रोते बिलखते हुए तालाब के पास पहुंचे गए।परिजनों ने देखा कि बच्चे का शव पानी में फूल गया है और कपड़े अस्त व्यस्त है जिससे किसी अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है।
वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है।








