कौशाम्बी: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का घर के अंदर मिला शव,पत्नी पर साथियों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप,
यूपी कौशाम्बी जिले में घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई, मृतक के भाई ने मृतक की पत्नी समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के मलाक पचंभा रघुनाथपुर गांव का है। जहां घर के अंदर बंद कमरे में पिंटू उर्फ रघुराज पुत्र स्वर्गीय रामलाल उम्र लगभग 35 वर्ष का शव मिला है।मृतक के भाई का आरोप है कि घर के अंदर ताला लगाकर हत्या की गई है। भाई ने मृतक की पत्नी समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के मुताबिक मृतक पिंटू दिल्ली में रहकर AC रिपेयरिंग का काम करता था। एक माह पहले ही वह घर वापस आया था। तभी से पत्नी मालती देवी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।मृतक के तीन बच्चे है,बेटा अनमोल 10 वर्ष, बेटी मोनिका 8 वर्ष और छोटा बेटा आयुष 4 वर्ष है,घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची कड़ा धाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस मौत के सही कारण का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।घर के अंदर मिले शव और हत्या के आरोपों से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पाएगी।








