उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बने तमजीद अहमद, जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बने तमजीद अहमद, जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य तमजीद अहमद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति की घोषणा के बाद सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से उन्हें लगातार शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ दी जा रही हैं।

इस अवसर पर तमजीद अहमद ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, संविधान के मूल्यों और सामाजिक न्याय की आवाज़ को पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच उठाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सामाजिक समानता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर रही है और वे पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

तमजीद अहमद की नियुक्ति पर बधाई देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण विद्यार्थी, तलत अज़ीम, मो. शाहिद सिद्दीकी, श्रवण जायसवाल, मो. अकरम, राम सागर मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, सत्यवंत पटेल, आदिल जाफ़री, सरवर आलम, नदीम अहमद, नजमुल हसन, वसीम तुर्क, आसिफ रिज़वी, कैसर अब्बास नकवी, शहनवाज़ अख्तर, सावित्री देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor