कौशाम्बी: कुल गोत्राचार्य महर्षि कश्यप की जयंती पर केसरवानी समाज को एकजुट होने का संदेश,वक्ताओं ने बताई समाज की उपलब्धियां,ट्रस्टियों को किया गया सम्मानित,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में मंगलवार को केसरवानी समाज के कुल गोत्राचार्य महर्षि कश्यप की जयंती के अवसर पर केसरवानी वैश्य वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज नगर निगम के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व डीएम IAS रवींद्र कुमार केसरवानी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रयागराज के महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने कहा कि समाज को संगठित करने की जरूरत है। ऐसे आयोजनों के जरिए समाज के लोग एक मंच पर आकर एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बन सकते हैं। उन्होंने गरीब और जरूरतमंद लोगों का सम्मान करने और समाज की व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की।
विशिष्ट अतिथि पूर्व डीएम IAS रविन्द्र कुमार केसरवानी ने भी समाज की एकजुटता का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि उनका सिलेक्शन सर्वप्रथम मध्य प्रदेश में PCS के रूप में हुआ,तीन साल मध्य प्रदेश में सेवा देने के बाद उनका सिलेक्शन उत्तर प्रदेश में हो गया,उसके बाद उन्होंने लगातार कई जिलों में SDM और ADM के रूप में कार्य किया ,वही नौकरी के अंतिम दिनों में तीन जिलों में डीएम के पद पर कार्य किया।
समारोह में ट्रस्टियों के साथ समाज के बुजुर्गों और प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों समेत जनपदभर से बड़ी संख्या में केसरवानी समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से केसरवानी समाज के प्रदेश अध्यक्ष तीर्थराज गुप्ता, प्रदेश महामंत्री प्रमिल केसरवानी, जिलाध्यक्ष प्रवेश केसरवानी, पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी, पूर्व चेयरमैन गंगा प्रसाद केसरवानी उर्फ काले भाई, नगर अध्यक्ष प्रदीप केसरवानी, अमित केसरवानी उर्फ गुड्डू, पवन केसरवानी, रमेश केसरवानी, प्रदुम नारायण केसरवानी, राधा कृष्ण केसरवानी, कड़ाधाम की चेयरमैन रागिनी अरूण केसरवानी, हर्ष केसरवानी, वीरेन्द्र केसरी, गौरव केसरवानी उर्फ मोनू, विवेक मधुकर, पूर्व चेयरमैन मंझनपुर नरेश केसरवानी सहित पूरे जनपद के हजारों केसरवानी समाज के लोग मौजूद रहे।








