कौशाम्बी: भाजपा कार्यकताओं ने बहुत ही धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य का जन्मदिन,जिले में जगह जगह हुआ स्वागत,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भारतीय जनता पार्टी के बतौर जिलाध्यक्ष तीन वर्ष पूर्ण होने एवं जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य का जन्मदिन मनाया। जनपद के कई स्थानों पर भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया,भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने जन्मदिन पर ओसा स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल एवं अंगवस्त्र वितरण कर उनका आशीर्वाद लिया।
जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी कार्यकताओं को अपने जन्मदिन के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के जिलाध्यक्ष बने तीन वर्ष पूर्ण हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज तक मैने हमेशा से सच्ची निष्ठा और कर्मठता से राष्ट्र प्रथम,पार्टी द्वितीय,अपने को अंतिम मानकर कार्य किया है। मैंने हमेशा से कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़ी है और लड़ता रहूंगा।
उन्होंने कहा कि आज मैं इस मंच में माध्यम से कहना चाहूंगा कि पार्टी कार्यकताओं के सम्मान में मुझे किसी भी हद तक जाना पड़े तो मैं एक भी पल नहीं सोचूंगा। मैंने हमेशा से समाज के उस व्यक्ति की पीड़ा को समझा है जो आज भी समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ा है,उस परिवार की चिंता को समझा है,जिसकी अगली पीढ़ी बेहतर शिक्षा और सम्मान का सपना देखती है,उस युवा की आकांक्षा को समझा है,जो अपने सामर्थ्य के बल पर आगे बढ़ना चाहता है।
इसी क्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान से प्रार्थना किया कि आपको उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु,यश,वैभव एवं अनंत ऊर्जा प्रदान करें और आप इसी प्रकार समाज एवं संगठन की सेवा में निरंतर अपना योगदान देते रहें।
इस मौके पर सभी सम्मानित पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,मण्डल अध्यक्ष,मण्डल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।








