कौशाम्बी में PRV में तैनात दरोगा का महिला के साथ अभद्र व्यवहार,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,एसपी ने किया लाइन हाजिर

कौशाम्बी: कौशाम्बी में PRV में तैनात दरोगा का महिला के साथ अभद्र व्यवहार,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,एसपी ने किया लाइन हाजिर,

यूपी के कौशाम्बी जिले के चरवा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के मामले में PRV में तैनात दरोगा का महिला के साथ अभद्र व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में दरोगा ने महिला को निर्वस्त्र करने की धमकी दी।

बताया जा रहा है कि वह दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे थे। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डायल-112 में तैनात दरोगा मिर्जा शमी बाग को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

सीओ चायल शिवांक सिंह ने बताया चरवा थाना क्षेत्र के बालीपुर टाटा गांव में जमीन के मामले में एक इवेंट में PRV 5769 गई थी,जिसमे तैनात दरोगा ने महिला के साथ आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया है,जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है,वीडियो की जांच की जा रही है,वही एसपी ने उक्त दरोगा मिर्जा शमी बाग को लाइन हाजिर कर दिया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor