कौशाम्बी में अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत,परिजनों ने काटा हंगामा,अस्पताल संचालक फरार

कौशाम्बी: कौशाम्बी में अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत,परिजनों ने काटा हंगामा,अस्पताल संचालक फरार,

यूपी के कौशाम्बी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज कस्बे में बुधवार की रात एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर मूरतगंज चौकी और संदीपन घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, केऔखराज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी करन पटेल की 24 वर्षीय पत्नी नेहा को बुधवार शाम प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन उसे मूरतगंज स्थित मां लक्ष्मी अस्पताल में भर्ती कराने ले गए। अस्पताल में नेहा की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर करने की तैयारी शुरू की, लेकिन इसी बीच जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई।

परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल में ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का उचित इंतजाम नहीं था, जिसके कारण यह दुखद घटना हुई।पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

वहीं घटना के बाद से अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और संचालक मौके से फरार हो गए हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor