कौशाम्बी में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में BSA ने एक दिन का अवकाश किया घोषित

कौशाम्बी: कौशाम्बी में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में BSA ने एक दिन का अवकाश किया घोषित,

यूपी के कौशाम्बी जिले में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और जलभराव को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं समस्त बोर्ड के अंग्रेजी व हिंदी माध्यम विद्यालयों में 6 अगस्त 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लगातार वर्षा के कारण कई क्षेत्रों में विद्यालय तक पहुंचना कठिन हो गया है। संभावित दुर्घटनाओं से बचाव तथा छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार सभी विद्यालयों को अवकाश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह आदेश जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधनों तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनुपालन हेतु प्रेषित कर दिया गया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor