कौशाम्बी: सीडीओ ने एन.आर.सी. वार्ड एवं जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,बाहर से दवाइयां लिखने पर भड़के,
यूपी के कौशाम्बी सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने शनिवार को एन.आर.सी. वार्ड एवं जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
सीडीओ ने एन.आर.सी. वार्ड के निरीक्षण के दौरान पाया कि वार्ड में कुल 15 बच्चे पंजीकृत हैं,जिनका इलाज चल रहा है। सभी बच्चे कम वजन के कारण भर्ती किए गए है, वहां पर उपस्थित बच्चों के माता से चर्चा की गई। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि बच्चों की देखरेख और मेडिसिन की व्यवस्था समय से सुनिश्चित किया जाए। बच्चों का वजन बढ़ने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाए। बच्चों के माता को जागरूक किया जाए कि घर पर उनकी कैसे देखभाल की जानी है और 15 दिन बाद फिर फॉलोअप के लिए बुलाया जाए।
सीडीओ ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया,जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों से वार्ता करने पर पाया कि कुछ मरीजों को बाहर से दवाई लिखी गई है। उन्होंने सी.एम.एस. को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बाहर से दवाएं न लिखी जाएं। अस्पताल में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित रखी जाए।








