मेडिकल कॉलेज कौशाम्बी में UPI पेमेंट सुविधा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगी डिजिटल भुगतान की सुविधा

कौशाम्बी: मेडिकल कॉलेज कौशाम्बी में UPI पेमेंट सुविधा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगी डिजिटल भुगतान की सुविधा,

यूपी के कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में मरीजों एवं उनके तीमारदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए UPI पेमेंट सुविधा का शुभारंभ किया गया। सुविधा का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने किया।

मेडिकल कॉलेज UPI पेमेंट सुविधा शुरू होने से मरीजों एवं उनके परिजनों को चिकित्सा सेवाओं एवं जांच आदि के भुगतान के लिए नकद राशि लेकर चलने की आवश्यकता कम होगी। अब वे डिजिटल माध्यम से आसानी एवं त्वरित रूप से भुगतान कर सकेंगे। इससे भुगतान प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। UPI पेमेंट सुविधा की शुरुआत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे मरीजों को भुगतान में सुविधा होगी और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।

उद्घाटन के अवसर पर सीएमएस डॉ. पंकज तिवारी, एमएस डॉ. विश्वप्रकास, डीएमएस डॉ. नरेंद्र एवं डॉ. विकेस, मैटरन गायत्री यादव, सुपरवाइजर देवेश सहित ई-पर्चा काउंटर के अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor