कौशाम्बी: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के विचारों से मजबूत होगा सामाजिक समरसता का भाव: धर्मराज मौर्य,
यूपी के कौशाम्बी जिले के विधानसभा चायल के सांगठनिक मण्डल काजू के ग्राम पंचायत काजू में संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य सहित पार्टी कार्यकताओं एवं श्रृद्धालुओं ने कलश पूजन कर भव्य स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कलश रथ यात्रा का पूजन कर स्वागत करते हुए रविदास जी महाराज के सामाजिक समरसता,समानता एवं मानव कल्याण को संबोधित करते हुए संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन पर प्रचलित कहानी को बताया।उन्होंने बताया कि भक्त रैदास की भक्ति में इतनी शक्ति थी कि गंगा मैया उनकी कठौती में ही प्रकट हो गई तभी से यह कहावत चली आ रही है कि मन चंगा तो कठौती में गंगा।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष भोलेशंकर कुशवाहा,विनीता गुप्ता,कोआपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,मण्डल अध्यक्ष राजन सरोज,कार्यक्रम संयोजक ऋषभ द्विवेदी,मण्डल महामंत्री प्रमोद प्रजापति,सहित पदाधिकारी,कार्यकर्ता,श्रद्धालुजन उपस्थित रहें।








