कौशाम्बी: कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत,दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल,कड़ा धाम दर्शन करने जा रह थे श्रद्धालु,घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है,गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी को एक तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर लगने के बाद श्रद्धालुओं की लोडर गाड़ी हाइवे पर पलट गई और श्रद्धालु छिटक छिटक कर दूर जाकर गिरे,इस हादसे में एक युवक रामशरण की मौत हो गई है,वही दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए,वही कई की हालत नाजुक बताई जा रही है,जिनमें से दो घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
घटना कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव के पास नेशनल हाइवे की है जहा पिपरी थाना क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी गांव के लगभग तीन दर्जन लोग लोडर गाड़ी से कड़ा धाम दर्शन करने जा रहे थे,तभी एक तेज रफ्तार बस ने श्रद्धालुओं की लोडर गाड़ी में टक्कर मार दी,टक्कर लगने से लोडर गाड़ी हाइवे पर पलट गई,हादसे में दर्जनों श्रद्धालु घायल हो गए है।जिनमें से एक युवक की मौत हो गई है और कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना पर डीएम डॉ अमित पाल,सीएमओ डॉ0 संजय कुमार जीप अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना और अच्छे इलाज के लिए निर्देशित किया।








