कौशाम्बी: डीएम एवं एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का जाना हाल,घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने एवं निरंतर निगरानी के दिए निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल एवं एसपी सत्य नारायण ने सोमवार को कोखराज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायलों का जिला अस्पताल पहुंचकर हाल जाना।
डीएम ने सीएमओ से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए एवं उनकी निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने घायलों एवं उनके परिजनों से वार्ता कर उनका हाल जाना एवं उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
डीएम और एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों से सड़क दुर्घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।








