कौशाम्बी: पिकअप एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी परिवहन रोकने हेतु सीओ ने पुलिस कर्मियों को किया ब्रीफ,
यूपी के कौशाम्बी जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के दृष्टिगत सीओ मंझनपुर ने समदा चौराहा एवं ओसा चौराहा पर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया।
इस दौरान पुलिस कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पिकअप वाहन एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारी का अवैध परिवहन न होने दिया जाए तथा ऐसे वाहनों की नियमित चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।








