कौशाम्बी: कौशाम्बी में 11 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे जनपद स्तरीय तिरंगा रैली का होगा आयोजन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत जनपद में राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से 11 अगस्त, 2026 को जनपद स्तरीय तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा।
जिला पंचायतराज अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि जनपद स्तरीय तिरंगा रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ होकर बस डिपो,मंझनपुर तक जाएगी। इसके उपरान्त बस डिपो,मंझनपुर से वापस होते हुए रैली डायट मैदान में पहुंचकर सम्पन्न होगी।उन्होंने बताया कि तिरंगा रैली में जनप्रतिनिधि, सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आमजन उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करेंगे।
जिला पंचायतराज अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत आयोजित होने वाली इस जनपद स्तरीय तिरंगा रैली में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।








