कौशाम्बी में सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के लिए चलाया स्पीड चेकिंग और ओवरलोड सवारी अभियान,इंटरसेप्टर बाइक से 67 का हुआ चालान

कौशाम्बी: कौशाम्बी में सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के लिए चलाया स्पीड चेकिंग और ओवरलोड सवारी अभियान,इंटरसेप्टर बाइक से 67 का हुआ चालान,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाकर परिवहन करने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखते हुए ऐसे वाहनों की चेकिंग की गई। वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि मालवाहक वाहनों में सवारी परिवहन न करें, क्योंकि इस प्रकार का परिवहन दुर्घटना की स्थिति में गंभीर जनहानि का कारण बन सकता है।

इसके साथ ही यातायात पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई तथा वाहन के आवश्यक अभिलेख, नंबर प्लेट, हेलमेट/सीट बेल्ट एवं अन्य यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की गई।

चेकिंग अभियान के दौरान आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई।सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के लिए चलाये गए स्पीड चेकिंग और ओवरलोड सवारी अभियान के दौरान इंटरसेप्टर बाइक से 67 वाहनों का आनलाइन चालान भी किया गया।

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस प्रकार के चेकिंग एवं जागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor