कौशाम्बी: शासन की मंशानुरूप कृषकों तक समय से पहुँचाया जाए योजनाओं का लाभ: कुलजीत सिंह,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहुंचे सदस्य कृषि समृद्धि आयोग, उत्तर प्रदेश कुलजीत सिंह ने माॅ शीतला अतिथि गृह सयारा में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने अधिकारियों से संचालित विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने खाद, बीज, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मत्स्य पालन एवं पशुओं के टीकाकरण आदि की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप समस्त विभागों में संचालित योजनाओं का लाभ कृषकों तक ससमय पहुँचाया जाए तथा अनुदान से सम्बन्धित योजनाओं में नियमानुसार अनुदान का लाभ प्रदान किया जाए।








