स्वतंत्रता दिवस पर वृद्धाश्रम ओसा में बुजुर्गों को फल वितरण कर सीडीओ ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कौशाम्बी: स्वतंत्रता दिवस पर वृद्धाश्रम ओसा में बुजुर्गों को फल वितरण कर सीडीओ ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम ओसा में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने पहुंचकर आश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों से मुलाकात की और उन्हें फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य, भोजन, रहने की व्यवस्था तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

सीडीओ ने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वृद्धाश्रम प्रबंधक आलोक राय को निर्देशित किया कि आश्रम में बुजुर्गों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा उनकी सुविधाओं और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आश्रम की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान आश्रम की व्यवस्थाओं एवं बुजुर्गों की देखभाल को लेकर प्रबंधक आलोक राय द्वारा किए जा रहे कार्यों की सीडीओ ने सराहना भी की। उन्होंने बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव बनाए रखने पर जोर दिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीडीओ के हाथों फल प्राप्त कर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर ने बुजुर्गों के बीच अपनत्व और सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor