बारिश के चलते भरभराकर गिरा कच्चा घर,मलबा में दबकर महिला की मौत

कौशाम्बी: बारिश के चलते भरभराकर गिरा कच्चा घर,मलबा में दबकर महिला की मौत,

यूपी के कौशाम्बी ज़िले में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है।बारिश के चलते खपरैल नुमा कच्चा घर भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई।मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी, पत्नी लालू लोधी, उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई है।

घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवारा गांव की है जहां बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चा खपरैल वाला घर कमजोर हो गया था।इसी दौरान अचानक मकान भरभराकर गिर गया और लक्ष्मी देवी मलबे में दब गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया। हादसे की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई।लेकिन महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।

लगातार बारिश के बीच कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों की मदद और घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor