कौशाम्बी: ननमई में नाली के पास मांस के अवशेष मिलने से हड़कंप,गौमांस होने की आशंका पर ग्रामीणों में आक्रोश,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में थाना कोखराज की शहजादपुर चौकी क्षेत्र के ननमई गांव में काली माता मंदिर से करीब 100 मीटर की दूरी पर पसियाना की ओर जाने वाले रास्ते पर तालाब के किनारे बड़ी नाली में मांस के कुछ अवशेष मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बरामद अवशेष गौवंश के हो सकता है। ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले भी गांव में कई बार गौवंश के अवशेष मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन आरोप है कि प्रभावी और कठोर कार्रवाई नहीं होने से ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर अवशेषों की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने और दोषियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।हालांकि, बरामद अवशेष वास्तव में किस पशु के हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।








