कौशाम्बी: दिल्ली में जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में पुलिस द्वारा बैलेट गन चलाने और छात्र की आंख की रोशनी जाने के मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दबाव में मामला दर्ज,
यूपी के प्रयागराज शहर,प्रयागराज गंगापार,कौशाम्बी जिलाध्यक्ष की अगुवाई में विगत दिनों दिल्ली में जंतर मंतर पर चल पेपर लीक के विरोध में छात्र शांतिपूर्वक अपना प्रदर्शन के दौरान वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज एवं पैलट गन से उन्हें गंभीर रूप से चोट पहुंचाई गई।
इसी क्रम में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पैलेट गन से पीड़ित छात्र साहिल के साथ थाने पर धरना दिया, उन्होंने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पैलेट गन चलाई, जिससे छात्र की आंख की रोशनी चली गई और शरीर में छर्रे धंस गए। लेकिन प्रशासन भाजपा सरकार के इशारे पर उनकी आवाज को दबाना चाहती है! इसके तत्वावधान में प्रयागराज में अंबेडकर प्रतिमा के नीचे धरना दिया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेयो ने कहा कि अन्याय जहां है वहां हमारे न्याय योद्धा राहुल गांधी खड़े है। जिसके चलते अंततः हमारे नेता राहुल गांधी के आगे भाजपा को झुकना पड़ा और मुकदमा दर्ज हुआ।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से कौशाम्बी जिला अध्यक्ष गौरव पाण्डेय,प्रयागराज शहर अध्यक्ष फ़ुजैल हाशमी,प्रयागराज गंगापार अध्यक्ष अशफाक अहमद,हरिकेश त्रिपाठी,राजेश राकेश,प्रभारी कौशाम्बी,राजेश साहनी,,जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय,उदय यादव, राज नारायण पासी, राजेश राकेश,निर्भय यादव जिला प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय,संजय तिवारी, पप्पू तिवारी,अरशद अली,जगतनारायण सिंह,परवेज ताहिर,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।








