कौशाम्बी: कौशाम्बी में फॉर्च्यूनर गाड़ी से चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,पुलिस मुठभेड़ में चार चोर अरेस्ट,एक के पैर में लगी गोली,
यूपी के कौशाम्बी जिले में भरवारी क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों में फॉर्च्यूनर गाड़ी से चोरी करने वाले गिरोह का कौशाम्बी जिले की SOG,सर्विलांस और कोखराज पुलिस टीम ने भंडाफोड़ किया है।पुलिस टीम के साथ देर रात फॉर्च्यूनर सवार चोरों की मुठभेड़ हुई है,मुठभेड़ के दौरान चोरों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया,मुठभेड़ के दौरान एक चोर के पैर में गोली लगी है,वही अन्य तीन चोरों को पुलिस टीम ने पकड़ लिया।
मुठभेड़ कोखराज थाना क्षेत्र के रोही बाईपास के पास की है जहा वाहन चेकिंग के दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को पुलिस टीम ने रोका तो चोर भागने लगे,पुलिस और SOG और सर्विलांस टीम ने चोरों को घेर कर पकड़ लिया तो एक चोर आलीशान ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया,पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आलीशान के पैर गोली लगी है।वही तीन अन्य प्रदीप,दीपक सोनू और मसरूर को घेरकर पकड़ लिया।पुलिस टीम को आरोपियों के पास से लूटे गए चांदी और सोने के गहने,अवैध तमंचा,कारतूस और खोखा बरामद हुआ है।
एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने प्रेस वार्ता का घटना का खुलासा करते हुए बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के साथ देर रात पुलिस,SOG और सर्विलांस टीम की आरोपियों के साथ मुठभेड़ हुई है।मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी आलीशान के पैर में गोली लगी है,इस मुठभेड़ में कोखराज थाना प्रभारी संतोष शर्मा बाल बाल बच गए।आरोपियों के पास से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी, 700 ग्राम चादी,69 ग्राम सोना और एक लाख रुपए नगद बरामद किया है।








