सैकड़ों बहनों ने बांधा रक्षा का सूत्र,भाई ने सुरक्षा का किया वादा

कौशाम्बी: सैकड़ों बहनों ने बांधा रक्षा का सूत्र,भाई ने सुरक्षा का किया वादा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। चायल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हंजला उस्मानी ने अलग-अलग गांवों में पहुंचकर बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान बहनों ने हंजला उस्मानी की कलाई पर रक्षा का सूत्र बांधा, तो उन्होंने भी बहनों की सुरक्षा और सम्मान का वादा किया।

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हंजला उस्मानी चायल विधानसभा क्षेत्र के कोइलहा, टाटा चक बादशाहपुर,सैय्यद सरावा सहित कई गांवों में पहुंचे और बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।विभिन्न गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों बहनों ने हंजला उस्मानी की कलाई पर राखी बांधी। राखी बांधने के बाद हंजला उस्मानी ने सभी बहनों को मिठाई और उपहार भेंट किए।

इस मौके पर उन्होंने बहनों को भरोसा दिलाया कि भाई होने के नाते वह हमेशा उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने बहनों से कहा कि भाई-बहन का रिश्ता सिर्फ एक दिन का नहीं, बल्कि जीवनभर साथ निभाने और एक-दूसरे की रक्षा करने का रिश्ता है।

रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भाई-बहन के स्नेह और आपसी प्रेम का भाव देखने को मिला।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor