कौशाम्बी में एसपी ने किया बड़ा फेरबदल,50 से अधिक पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले,पढ़े किसे कहा भेजा गया

कौशाम्बी: कौशाम्बी में एसपी ने किया बड़ा फेरबदल,50 से अधिक पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले,पढ़े किसे कहा भेजा गया,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। एसपी ने जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालय के अलग-अलग पटलों पर तैनात 50 से अधिक कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल एवं महिला कांस्टेबलों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है।

स्थानांतरण के तहत पुलिसकर्मियों को उनकी नई तैनाती के अनुसार कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी के इस फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ पुलिसकर्मियों को अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने और आमजन की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक फेरबदल से विभिन्न थानों एवं पटलों की कार्यप्रणाली में और अधिक सक्रियता आने की उम्मीद है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor