एसपी ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए दर्जनभर से अधिक दरोगा के कार्यक्षेत्र में किया परिवर्तन,पढ़े किसे कहा भेजा गया

कौशाम्बी: एसपी ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए दर्जनभर से अधिक दरोगा के कार्यक्षेत्र में किया परिवर्तन,पढ़े किसे कहा भेजा गया,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए देर रात पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। एसपी ने दर्जनभर से अधिक ( 13) उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

जारी की गई सूची के अनुसार कई दरोगाओं को अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है। इनमें करारी, मंझनपुर, सैनी, कोखराज, संदीपन घाट और महेवाघाट सहित अन्य थाना क्षेत्रों में तैनाती/जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही पुलिस लाइन, महिला थाना और अन्य इकाइयों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है।

एसपी के इस फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत करने, पुलिसिंग में कसावट लाने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर देने की उम्मीद है।

पढ़े किसे कहा से कहा भेजा गया

एसआई लाल साहब को करारी थाना से चायल पुलिस चौकी,जगरूप यादव को थाना संदीप घाट से चौकी महंगांव,राम बाबू को साइबर थाना से चौकी बिंदांव,अनिल पांडे को चौकी टेवा से चौकी मूरतगंज,लोकेश शर्मा को महेवाघाट से चौकी टेवा,शुभम सिंह को चौकी आषाढा से चौकी सिराथू,अंकित पांडेय को थाना चरवा से चौकी आषाढा,मुकेश यादव को चौकी भरवारी,कोखराज थाना SSI धर्मेंद्र सिंह को क्राइम इन्वेस्टिगेशन विंग,नितेश त्रिपाठी को चौकी भरवारी से थाना महेवाघाट,तहसीम बानो को मंझनपुर थाना से महिला थाना,महेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से डायल 112,अजय प्रताप को पुलिस लाइन से डायल 112 में तैनाती दी गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor