नगर पालिका भरवारी में लापरवाही के चलते हाई बोल्टेज करंट की चपेट में आया मजदूर,इलाज के दौरान हुई मौत

कौशाम्बी: नगर पालिका भरवारी में लापरवाही के चलते हाई बोल्टेज करंट की चपेट में आया मजदूर,इलाज के दौरान हुई मौत,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में मिनी हाईमास्ट लाइट लगाते समय लापरवाही के चलते हाई बोल्टेज करंट की चपेट में मजदूर आ गया और गंभीर झुलस गया,साथ में रहे लोग उसे आनन फानन में मेडिकल कॉलेज ले गए जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई,मृतक की पहचान मोहम्मद आफताब पुत्र इब्राहिम उम्र 30 वर्ष निवासी तुर्तीपुर थाना करारी के रूप में हुई है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवा की है जहा ठेकेदार द्वारा छोटेलाल प्रजापति के घर के पास एक मिनी हाईमास्ट बिजली का खंभा लगाया जा रहा था,जैस ही ट्रैक्टर में लगा हुआ हाइड्रा मशीन कर्मचारी ने उठाया वह अनियंत्रित हो गया और उसमें बैठा आफताब हाई बोल्टेज करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर गया।आफताब को गिरते देख लोगो के हड़कंप मच गया,आनन फानन में साथी मजदूर आफताब को मेडिकल कॉलेज ले कर भागे जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना संबंधित ठेकेदार ने मृतक के परिजनों और पुलिस को दी है,पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए लिखापढ़ी में जुट गई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor