कौशाम्बी में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक को पकड़कर परिजनों ने की पिटाई, हालत गंभीर,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कौशाम्बी: कौशाम्बी में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक को पकड़कर परिजनों ने की पिटाई, हालत गंभीर,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

यूपी के कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात प्रेम प्रसंग के चलते युवती से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक को युवती के परिजनों द्वारा पकड़कर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आकाश नाम का युवक देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान युवती के परिजनों ने उसे देख लिया और पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पिपरी थाना पुलिस प्रेमी युवक को थाने ले आई। परिजनों का आरोप है कि युवक की हालत गंभीर होने के बावजूद उसका तत्काल इलाज नहीं कराया गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजन थाने में मौजूद रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।वही मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor