कौशाम्बी में ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों का बार बालाओं का डांस देखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,एसपी ने कर दिया लाइन हाजिर

कौशाम्बी: कौशाम्बी में ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों का बार बालाओं का डांस देखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,एसपी ने कर दिया लाइन हाजिर,

यूपी के कौशाम्बी जिले में ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों का बार बालाओं का डांस देखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,वायरल वीडियो के आधार पर एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र का है जहा हब्बुनगर गांव में मेला,दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था,देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम में बार बालाओं का डांस शुरू हो गया,ड्यूटी म तैनात दो पुलिस कर्मी डांस देखने में मस्त दिखाई दिए,जिसके बाद किसी ने इसका वीडियो बनकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor