कौशाम्बी में स्कूल की अव्यवस्थाओं पर छात्रों का फूटा गुस्सा,स्कूली छात्रों ने काटा हंगामा

कौशाम्बी: कौशाम्बी में स्कूल की अव्यवस्थाओं पर छात्रों का फूटा गुस्सा,स्कूली छात्रों ने काटा हंगामा,

यूपी के कौशाम्बी जिले के चायल क्षेत्र स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में गुरुवार को स्कूल की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने बिजली-पंखे, साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग को लेकर हंगामा किया।

छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में पर्याप्त बिजली और पंखों की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं होने और शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से भी छात्रों को दिक्कतें हो रही हैं।

छात्रों का कहना है कि इन समस्याओं के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बार विद्यालय प्रबंधन से शिकायत किए जाने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसी से नाराज होकर छात्रों ने अपनी समस्याओं को लेकर विरोध जताया।

छात्रों ने विद्यालय प्रशासन से जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्कूल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor