कौशाम्बी: कौशाम्बी में समर्थ किसान पार्टी ने भारी बारिश से हुए फसलो के नुकसान और गंगा नदी में आई बाढ़ में डूबी फसलों का मांगा मुआवजा,
यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के नेता अजय सोनी ने जनपद में हुई भारी बारिश से फसलों के हुए नुकसान का सोमवार को स्थलीय जायजा लिया। किसानो को हुए फसली नुकसान का किसानो को पर्याप्त मुआवजा देने की प्रशासन से मांग की। प्रशासन द्वारा मुआवजा देने में हीलहवाली करने पर अजय सोनी ने धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।
सोमवार को पार्टी अध्यक्ष अजय सोनी ने जनपद के सिराथू ब्लॉक के मोंगरी के ताल के पास उदहिन गांव के नजदीक भारी बारिश से खरीफ की फसलों के हुए नुकसान का किसानो के साथ स्थलीय जायजा लिया और किसानो से वार्ता की। वार्ता के क्रम में किसानों ने बताया कि हाल ही में हुई भारी बारिश से खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। फसलें पूरी तरह से जमीन पर गिर गई हैं। जमीन पर गिरने से फसलें पूरी तरह से खराब हो गई है। इससे किसान परेशान हैं।
इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि भारी बारिश से जनपद स्तर पर किसानों की खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। आगे कहा कि गंगा के किनारे बसे कई गांवों जैसे तरसौरा, परसखी और सुखऊ का पुरवा में भारी बारिश से गंगा नदी में आई बाढ़ से किसानों की फसलें डूब गई हैं। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी जिला प्रशासन कौशांबी से किसानो के फसली नुकसान का स्थलीय सर्वे कराकर समुचित मुआवजा दिए जाने की मांग करती है। कहा कि जल्द ही किसानो को फसली नुकसान का उचित मुआवजा नहीं मिला तो समर्थ किसान पार्टी धरना प्रदर्शन करने पर विवश होगी।
इस अवसर पर जय सिंह, प्रदीप सिंह, नेमचंद्र लोधी, सुनील तिवारी, होरीलाल गौतम आदि मौजूद रहे।








