कौशाम्बी: कमासिन माता मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु सीसी रोड कार्य का जिला पंचायत सदस्य ने किया शुभारंभ,
यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने मंगलवार को सिराथू ब्लॉक के ग्राम गंभीरा पूर्व स्थित कमासिन माता मंदिर परिसर में परिसर सौंदर्यीकरण हेतु नए सीसी रोड कार्य का गंगाजल, धूप दीप फूल और लड्डू के साथ नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सबसे पहले मां कमासिन देवी और हनुमान जी महाराज का अजय सोनी ने विधि विधान से पूजन किया फिर निर्माण कार्य के यंत्रों और उपकरणों की पूजा की। इसके बाद कमासिन माता मंदिर परिसर के विकास हेतु सीसी कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि कमासिन माता मंदिर परिसर पहले कच्चा था। अब यह पूरा परिसर पक्का होगा। आगे कहा कि इस परिसर के विकास, सौंदर्यीकरण और यहां जनसुविधाओं की व्यवस्था हेतु मेरे द्वारा लगातार सक्रिय प्रयास किया जा रहा है और यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। कहा कि इस परिसर में पेयजल, हाईमास्ट लाइट, सड़क और दो प्रवेश द्वार का पूर्ण निर्माण या स्थापना पहले ही मेरे द्वारा कराया जा चुका है। अब कच्चे परिसर को पक्का कराए जाने का मेरे द्वारा पूर्व वर्ष में दिए गए प्रस्ताव पर निर्माण कार्य आज से शुरू हो रहा है। इस निर्माण होने से कमासिन माता मंदिर परिसर खूबसूरत दिखाई देगा और मंदिर की शोभा बढ़ेगी।
इस अवसर पर पुजारी बाबा, लवलेश तिवारी, राजेश यादव, रोहित सोनी, दयाराम गौतम, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।








