सेवानिवृत्त होने पर रोडवेज़ बस डिपो प्रभारी की भावुक विदाई,सैकड़ो लोगों की मौजूदगी में आयोजित हुआ कार्यक्रम

कौशाम्बी: सेवानिवृत्त होने पर रोडवेज़ बस डिपो प्रभारी की भावुक विदाई,सैकड़ो लोगों की मौजूदगी में आयोजित हुआ कार्यक्रम,

यूपी के कौशाम्बी जिले में तैनात रहे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मंझनपुर रोडवेज बस डिपो प्रभारी अवधेश सिंह बुधवार को सेवा निवृत्त हो गए। चांदेराई निवासी अवधेश सिंह ने वर्ष 1989 से विभाग में अपनी सेवाएं दीं।

समारोह में विभाग के कर्मचारियों ने अवधेश सिंह के उल्लेखनीय कार्य और स्वभाव की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने परिवार का सदस्य बना लिया था। आज उनकी सेवानिवृत्ति अभिभावक की कमी महसूस कराएगी।

अवधेश सिंह ने अपने कर्तव्य-यात्रा को याद करते हुए भावुक स्वर में कहा, “विभाग ने मुझे अपने परिवार की तरह रखा है। आज सेवा निवृत्ति मुझे परिवार के साथ बुढ़ापा बिताने का सुख तो दे रही है, लेकिन साथियों से दूर होने का अफसोस भी अखर रहा है।” उन्होंने विभाग के साथियों और यात्रियों के साथ अपने लंबे अनुभव को भी साझा किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्टेशन इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा, फूल सिंह, राकेश कुमार, यमुना प्रसाद वर्मा, के.एन. पाण्डेय, फतेहबहादुर सिंह सहित सैकड़ों कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor