कौशाम्बी: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों का सम्मान,वृद्धाश्रम प्रबंधक अलोक राय ने बुजुर्गों को वस्त्र एवं फल वितरित कर उतारी आरती,
यूपी के कौशाम्बी जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के सम्मान और सेवा के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम प्रबंधक अलोक राय द्वारा आश्रम में निवासरत बुजुर्गों को वस्त्र, फल एवं आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अलोक राय द्वारा बुजुर्गों की आरती उतारकर उनका सम्मान किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और संतोष देखकर वातावरण भावुक हो गया।
इस अवसर पर प्रबंधक अलोक राय ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान और सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। बुजुर्गों का आशीर्वाद और अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए अनमोल है।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि बुजुर्गों को केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन प्रेम, सम्मान और अपनत्व की आवश्यकता है।








