कौशाम्बी: गांधी जयंती पखवाड़ा के तहत रियाज इंटर कॉलेज करारी में पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच पर जागरूकता शिविर आयोजित,
यूपी के कौशाम्बी जिले में गांधी जयंती पखवाड़ा के अवसर पर चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत रियाज़ इंटरमीडिएट कॉलेज, उखैयाखास करारी में जागरूकता शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट और गुड टच-बैड टच के प्रति जागरूक किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के उपाय बताए।इस दौरान छात्र-छात्राओं से किसी भी गलत व्यवहार की स्थिति में चुप न रहने और तत्काल शिकायत करने की अपील की गई।
गांधी जयंती के अवसर पर 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चल रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत रियाज़ इंटरमीडिएट कॉलेज उखैयाखास करारी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।बच्चों को गुड टच, बैड टच, सुरक्षित व्यवहार और किसी भी अप्रिय स्थिति में भरोसेमंद व्यक्ति को जानकारी देने के बारे में समझाया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को यह भी बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र में सहमति का दावा पॉक्सो कानून में सुरक्षा नहीं देता और बाल संरक्षण से जुड़े प्रावधान लागू होते हैं।
कार्यक्रम में पीएलवी बड़े लाल, रियाज़ इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रधानाचार्य मेराज फातमा सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षका और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रोटोकॉल के तहत महिला उपनिरीक्षक कंचन देवी और महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहीं।कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल समेत महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।








