कौशाम्बी: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय सेवा शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष ने स्टॉलों का किया अवलोकन,
यूपी के कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने गुरुवार को विकास खंड मंझनपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित 07 दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा भी उपस्थित रही।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने आंगनवाड़ी बहनों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। शिविर के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ आमजन तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।








