कौशाम्बी: किसानो और जनहित की समस्याओं को लेकर सकिपा का हल्लाबोल,नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय मंझनपुर में हुई। बैठक में किसानो की समस्यायों को लेकर चर्चा हुई।
इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि जिला प्रशासन किसानो एवं आम जनता की समस्यायों का निराकरण नहीं कर रहा है। आगे कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किसानो और आम आदमी के हितों की अनदेखी की गई तो समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इसके बाद जुलूस की शक्ल मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने हल्लाबोल करते हुए विद्युत कटौती बंद करो बंद करो.. किसानो को मुआवजा दो मुआवजा दो..के नारों के साथ कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया।मौके पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को एक पांच सूत्रीय ज्ञापन अजय सोनी की अगुवाई में सौंपा गया।
सौंपे गए ज्ञापन में भारी बारिश से किसानो की फसलों के हुए नुकसान का गांव गांव सर्वे कराकर किसानो को मुआवजा देने, सिराथू ब्लॉक के मोंगरी के ताल में हुए जलभराव का निराकरण करने, गंगा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित फसलों का तरसौरा, परसखी और सुखऊ का पुरवा आदि गांवों के किसानो को मुआवजा देने, भारी बारिश से गरीबों के गिरे मकानो का सर्वे कराकर गरीबों को आवासीय सुविधा प्रदान करने और घाटमपुर, देवखरपुर और कुरा मुरीदन विद्युत उपकेंद्रो समेत जिले के सभी विद्युत उपकेंद्रों से रात्रिकालीन विद्युत कटौती बंद कर रोस्टर से 22 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने जैसी मांगे शामिल थीं।
इस अवसर पर प्रेमचंद्र केसरवानी, मुन्ना तिवारी, फूलचंद्र लोधी, कमरूल अब्बास, सत्येंद्र तिवारी, भगवानदास वर्मा, भैरव प्रसाद गौतम आदि मौजूद रहे।








