स्वर्ण आभूषण व्यवसाई से बाइक सवार तीन बदमाशो ने हेलमेट मारकर की लाखों की लूट,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: स्वर्ण आभूषण व्यवसाई से बाइक सवार तीन बदमाशो ने हेलमेट मारकर की लाखों की लूट,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बेखौफ बदमाशों द्वारा देर रात सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना से सनसनी मच गई,कोखराज टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसाई पर हेलमेट से हमला कर बैग लूट लिया ,बैग में लगभग 20 हजार नकद, 1 किलो चांदी और 20 ग्राम सोना होने की बात सने आई है,व्यापारी प्रतापगढ़ से अपनी आभूषण में दुकान बंद कर मूरतगंज वापस लौट रहा था,घटना की सूचना पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत समेत भारी मात्रा में पहुंची पुलिस ने जांच की, एसपी ने बदमाशों की तलाश में 4 टीमें गठित की है।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि बीती रात्रि लगभग 10:00 बजे के आसपास थाना कोखराज पर पीड़ित सुरेश चंद्र सोनी द्वारा सूचना दी गई कि वह जनपद प्रतापगढ़ में एक आभूषण की दुकान चलाते हैं, वहां से शाम के समय अपने घर लौट रहे थे तभी कोखराज टोल प्लाजा क्रॉस करने के बाद थोड़ी दूर पर, पीछे से आ रहे बाइक सवार 03 बदमाशाें ने रुकवाया और बैग छीन कर ले गए हैं, जिसमें कुछ रुपये और ज्वेलरी थी। घटना स्थल का उच्चाधिकारियो द्वारा निरीक्षण किया गया है। तहरीर के आधार पर थाना कोखराज पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना के अनावरण के लिए 04 टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor