कौशाम्बी: जल संरक्षण के लिए ग्रामवासियों ने लिया संकल्प,
यूपी के कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने ग्राम पंचायत अमीनपुर सावरों में आयोजित जल अर्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामवासियों के साथ जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के लिए शपथ ली। उन्होंने सभी से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने, जल की एक-एक बूंद बचाने तथा जल स्रोतों को स्वच्छ एवं संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “जल है तो कल है, जल बचाना हम सभी का कर्तव्य है।” उन्होंने कहा कि जल का संरक्षण केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में जल की बचत को आदत बनाना चाहिए तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।
उन्होंने ग्रामवासियों से वर्षा जल के संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन एवं जल की बर्बादी रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लेने की अपील की।








