कौशाम्बी: भरवारी में पानी की टंकी की फिटिंग के दौरान छत से गिरे प्लंबर की इलाज के दौरान मौत,परिजनों में मचा कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिक परिषद भरवारी के मेहता रोड़ स्थित एक मकान में शुक्रवार को टंकी की फिटिंग के दौरान छत से एक प्लंबर गिर गया जिसे तत्काल नजदीक के अस्पताल ले जाया गया,जहा से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहा उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार संदीपन घाट थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी संतोष कुमार (26) पुत्र मन्नी लाल प्लंबर का काम करते थे। वह शुक्रवार की दोपहर भरवारी के मेहता रोड़ स्थित सुरेंद्र केशरवानी के घर की छत पर टंकी फिटिंग का काम रहे थे। इसी दौरान छत पर चढ़ते समय अचानक से बैलेन्स खो दिया और छत से नीचे गिर गए। साथ में काम रहे दूसरे मजदूर ने मामले की जानकारी छत से नीचे आकर मकान मालिक सुरेंद्र केसरवानी को दी,आनन फानन में मौजूद घर वालों ने उसे इलाज़ के लिए भरवारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गये। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे।
संतोष की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों के अनुसार संतोष पिछले करीब छह वर्षों से प्लंबर का काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।








