युवक के शव को हाईवे पर रख ग्रामीणों ने किया चक्का जाम,रुपए के लिए हत्या का आरोप,तीन दिन बाद हुई थी शव की पहचान,रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

कौशाम्बी: युवक के शव को हाईवे पर रख ग्रामीणों ने किया चक्का जाम,रुपए के लिए हत्या का आरोप,तीन दिन बाद हुई थी शव की पहचान,रेलवे ट्रैक पर मिला था शव,

यूपी के कौशाम्बी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के डकसरीरा गांव के राजू गौतम का शव बुधवार की रात सिराथू रेलवे की डीएफसी लाइन पर मिला था, जिसकी शिनाख्त शुक्रवार को डकसरीरा निवासी राजू गौतम पुत्र नथन गौतम के रूप में की गई। शव को शुक्रवार शाम में घर पर लाया गया और शनिवार की सुबह अजरौली टंकी के पास रामबन गमन मार्ग हाईवे पर रखकर परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं 15 लाख का मुआवजा एवं दो बीघे जमीन की मांग को लेकर लगभग 1 घंटे चक्का जाम किया गया।

चला जाम की सूचना पर सी ओ अरुण कुमार शुक्ला, महेवाघाट थाना प्रभारी कुमार संकरम एवं पश्चिम शरीरा थाना प्रभारी बैकुंठ नाथ पांडे ने पहुंच कर मामले को शांत कराया और उचित आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार कराने को लेकर परिजनों को मनाया।जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor