डीएम ने तहसील मंझनपुर में सुनी शिकायतें,संबंधित को जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

कौशाम्बी: डीएम ने तहसील मंझनपुर में सुनी शिकायतें,संबंधित को जल्द निस्तारण के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी जिले के सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम डॉ. अमित पाल एवं एसपी सत्य नारायण ने तहसील मंझनपुर में जनशिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयान्तर्गत निस्तारित करने के निर्देश दिए।

डीएम ने राजस्व से सम्बन्धित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर शिकायत को निस्तारित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न होने पाये। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन कराकर पात्रता की स्थिति में लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 31 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार तहसील सिराथू कुल 64 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। तहसील चायल कुल 83 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor