कौशाम्बी: खेल प्रतिभाएं प्रदेश और देश में रोशन करेंगी जनपद का नाम:कल्पना सोनकर
यूपी की कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने सिराथू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्हरौली स्थित MBO कॉलेज में कौशाम्बी फुटबॉल खेल एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ से संबद्ध) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय 5-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि कौशाम्बी की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और सुविधाएं मिलें, ताकि हमारे युवा जिले का नाम प्रदेश और देश में रोशन करें।








